फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरनाक हो गया है स्टेशन का पुराना पुल.

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। अंग्रेजों के जमाने के पुल को ठीक-ठाक दिखाने के चक्कर में की गई जोड़-गांठ अब यात्रियोें के लिए खतरनाक हो गई है। लकड़ी के पुराने पुल में लगे लकड़ी के पटरों को ढंकने के लिए ऊपर लगाई गई चकर्ड प्लेटें टूट गई हैं। लोहे की यह प्लेटें इस स्थिति में हैं कि भारी भीड़ होने पर यात्रियों के पैरों से टकराकर उन्हें घायल कर देती हैं।
विज्ञापन


कई साल पहले जीएम के निरीक्षण के लिए स्टेशन को सजाने के क्रम में लकड़ी के पुल को ठीक करने की कवायद की गई थी। लकड़ी से बनी इसकी छत को छिपाने के लिए स्टेशन प्रशासन ने इस पर चकर्ड प्लेटें लगाकर वेल्डिंग कर दी थी। इससे निरीक्षण तो हो गया लेकिन अब इनके टूटने से यात्रियों के लिए मुश्किल खड़ी हो जा रही है। जहां से प्लेटों को वेल्डिंग किया गया था ये वह वहीं से टूट गईं हैं और ऊपर की ओर उठ गई हैं। जब भी स्टेशन पर भीड़ होती है और पुल के रास्ते लोग गुजरते हैं तो अक्सर यात्री इसकी चपेट में आकर गिर जाते हैं और घायल हो जाते हैं। यह स्थिति काफी दिनों से बनी हुई है लेकिन इसकी तरफ रेल विभाग के संबंधित अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। बस होता इतना है कि चकर्ड प्लेटें जब पुल से गिरने को होती हैं तो उन्हें उठाकर एक किनारे रख दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें