फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम-भरत का मिलाप देख सजल हो उठे नैन, लगे जयकारे

विज्ञापन
चौक में भरत मिलाप के दौरान एसपी अनुराग आर्य को सम्मानित करते रामलीला समिति के लोग। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
चौदह वर्षों का वनवास पूरा करने के बाद भगवान राम, लक्ष्मण व मां जानकी का अयोध्या नगरी में आगमन हुआ तो अवधवासियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। हर कोई दर्शन करने के लिए आतुर था। भाई भरत व शत्रुघ्न रथ लेकर आगे बढ़े। रथ के पीछे अवधवासी भी जयश्रीराम के जयकारे लगाते चल पड़े।
विज्ञापन

भगवान राम, लक्ष्मण व भरत शत्रुघ्न गले मिले तो उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक उठे। पूरा वातावरण जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। देवलोक में बैठे देवता भी अपने को रोक नहीं पाए। आसमान से फूलों की वर्षा शुरू कर दी।
वैदिकमंत्रों के बीच भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक हुआ। बुधवार भोर में शहर के प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर स्थित घंटाघर चौराहे पर श्रीरामलीला समिति द्वारा आयोजित ऐतिहासिक भरत मिलाप की यह झांकी देख लोग भावविभोर हो उठे। पूरा वातावरण राममय बना रहा।
विज्ञापन

शहर के ऐतिहासिक भरत का मिलाप का आयोजन इस बार कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुरूप हुआ। रात 10 बजे के बाद भीड़ नियंत्रित करने के लिए शहर को सील कर दिया गया। घंटाघर को जोड़ने वाले सभी मार्गों पर पुलिस की तैनाती कर दी गई थी।
रात करीब दो बजे के बाद संरक्षक समाजसेवी रोशनलाल ऊमरवैश्य, अध्यक्ष श्यामशंकर सिंह व संयोजक दिनेश सिंह दिन्नू की देखरेख में रामदल, भरत दल, लवकुश दल, हनुमान दल को सजाने की तैयारी शुरू हुई। बुधवार को भोर में चार बजे राम, लक्ष्मण व मां जानकी के साथ राम दल ने गोपाल मंदिर से गाजे-बाजे के साथ प्रस्थान किया।
ठठेरी बाजार से भरत दल, मकंद्रूगंज से लवकुश दल व ठठेरी बाजार से ही हनुमान दल घंटाघर की तरफ आगे बढ़े। राम दल परपंरा के अनुसार गोपाल मंदिर से निकलकर भगवान लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास पहुंचा। यहां विधि-विधान से पूजन-अर्चन हुआ। इसके बाद रामदल सीधे घंटाघर लाया गया। कोविड गाइड लाइन के अनुरूप चारों दलों का घंटाघर पर मिलाप हुआ। राम दल से भगवान राम व लक्ष्मण, भरत दल से भरत, शत्रुघ्न सहित चारों भाई रथ से उतर एक-दूसरे के गले मिले। यह देख लोग जय श्रीराम के जयकारे लगाने लगे।
इसके बाद भगवान राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, मां जानकी व हनुमान जी सहित रामदरबार की झांकी का पूजन-अर्चन हुआ। मुख्य अतिथि एसपी अनुराग आर्य, एडीएम शत्रोधन वैश्य, एएसपी पूर्वी व पश्चिमी, संरक्षक समाजसेवी रोशनलाल ऊमरवैश्य, पूर्व नपाध्यक्ष हरिप्रताप सिंह सिंह, संयोजक दिनेश सिंह दिन्नू ने भगवान की आरती उतारी।
इसके बाद वहां से भगवान राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, मां जानकी व हनुुमान के साथ गोपाल मंदिर पहुंचे। यहां भगवान राम का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राज्याभिषेक हुआ। इस दौरान श्रीरामलीला समिति के अध्यक्ष श्यामशंकर सिंह, मंत्री विपिन गुप्ता, इंस्पेक्टर ओपी सिंह, सीओ सिटी अभय पांडेय, ईओ मुदित सिंह आदि मौजूद रहे।

चौक में भरत मिलाप के दौरान चारों भाइयों की आरती करते पूर्व पालिकाध्यक्ष हरिप्रताप सिंह।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें