17 people, including two employees of animal husbandry department, got infected
बुधवार को 24 घंटे के भीतर विकास भवन के दो कर्मचारियों समेत 17 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
बुधवार को विकास भवन में तैनात पशुपालन विभाग के दो कर्मचारी कोरोना पीड़ित मिले। रानीगंज में एक, सांगीपुर में दो और संडवाचंद्रिका में एक, अमरगढ़ में दो मरीज मिले। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4389 हो गई है। जबकि 51 लोगों की मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉक्टर एके श्रीवास्तव ने बताया कि दूसरा चरण शुरू हो गया है। हर व्यक्ति सावधान हो जाए। दो गज की दूरी का पालन करें। बगैर मास्क घर से बाहर न निकलें।