फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान राम व भरत का मिलाप देख सजल हो उठे नैन

विज्ञापन
अंतू के भरत मिलाप मेले में झांकी की आरती करते कमेटी के पदाधिकारी। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
चौदह वर्षों का वनवास काटकर भगवान राम, लक्ष्मण व मां जानकी अवध नगरी पहुंचीं तो उनके दर्शन को अवधवासी दौड़ पड़े। भगवान राम, भाई भरत, लक्ष्मण व शत्रुघ्र जब एक दूसरे के गले मिले तो सभी की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

फूलों की बारिश के बीच जय श्रीराम के जयकारे से पूरा वातावरण गूंजायमान हो उठा। शुक्रवार को नगर पंचायत अंतू के ऐतिहासिक भरत मिलाप में भातृत्व प्रेम की यह झांकी देख सभी के नैन सजल हो उठे।
शाम होते ही अंतू नगर पंचायत का रेलवे परिसर झालरों की रोशनी से जगमग हो उठा। देर शाम झांकियों व कलात्मक चौकियों का निकलना शुरू हुआ तो दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

भक्तिमय गीतों के बीच झांकियों की अद्भुत छटा देख हर कोई भक्तिभाव में डूबा रहा। बाबूगंज चौराहे से अमर मंडल तथा पुरानी बाजार से भरत दल, सतीगंज से हनुमान मंडल पश्चिमी केबिन से सम्राट मंडल ने एक से बढकर एक कलात्मक चौकियों एवं झांकियों का प्रदर्शन किया।
भरत दल ने देश भक्ति की प्रस्तुती से लोगो का दिल जीत लिया। अमर मंडल के कान्हा वंशी बजैया राधा दौड़ी चली आए के गानों पर लोग खूब झूमे। सुबह भगवान राम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न सहित चारों भाइयों का मिलन हुआ तो यह दृश्य देख सभी भावुक हो उठे।
सभी दलों के अध्यक्षों को रामलीला कमेटी की तरफ से शील्ड तथा नगद पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक गुप्ता, कमेटी अध्यक्ष गिरीश बरनवाल राजकुमार सिंह डॉ. केके यादव, प्रेम शंकर द्विवेदी संतराम मिश्र आदि ने राम दरबार की आरती उतारी।

अंतू के भरत मिलाप मेले में मयूर नृत्य करते कलाकार।- फोटो : PRATAPGARH

अंतू के भरत मिलाप मेले में देश गीत पर प्रस्तुति देते कलाकार।- फोटो : PRATAPGARH

अंतू के भरत मिलाप मेले में निकली झांकी में शिव नृत्य करते कलाकार।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें