फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी से नायब सूबेदार की बिगड़ी तबीयत, उपचार के दौरान थमी सांसें

विज्ञापन
मृत सेना का जवान सुधाकर सिंह। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
अरुणाचल प्रदेश में चीन की सीमा पर तैनात बेल्हा के सपूत ने प्राणों की आहुति दे दी। सीमा पर ड्यूटी करते हुए बर्फबारी के दौरान रविवार को नायब सूबेदार सुधाकर सिंह (46) की तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी सांसें थम गईं। उनका पार्थिव शरीर बुधवार की शाम तक आने की संभावना है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के गोड़े निवासी सुधाकर सिंह (46) वर्ष1996 में सेना में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह नायब सूबेदार के पद पर थे और उनकी तैनाती असम में थी। पत्नी सुजाता सिंह, बड़े बेटे उद्देश्य प्रताप सिंह, बेटी खुशी व छोटा बेटा मानस सिंह उनके साथ ही रहता था। रविवार को वह अरुणाचल प्रदेश से लगी चीन की सीमा पर ड्यूटी करने साथियों के साथ गए थे।
वहां अधिक बर्फबारी हो रही थी। इस दौरान सुधाकर सिंह की अचानक तबीयत खराब हो गई। साथी जवान आनन-फानन में उन्हें लेकर सेना के अस्पताल भागे। जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। सोमवार की सुबह नायब सूबेदार सुधाकर सिंह के दिवंगत होने की खबर गांव पहुंची, जिसके बाद कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि बुधवार की शाम तक पार्थिव शरीर आने की संभावना है। हवाई जहाज से पार्थिव शरीर को पहले वाराणसी एयरपोर्ट पर लाया जाएगा। वहां से सेना के वाहन से परिजन व साथ आने वाले सैनिक गांव आएंगे।
मां को नहीं दी गई जानकारी
नायब सूबेदार सुधाकर सिंह की मां कमला देवी की दो दिन पहले अचानक तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया था। अभी भी उनकी हालात सामान्य नहीं है। बेटे की मौच की खबर कमला देवी से छिपाए रखी गई। हर कोई पड़ोसी के घर रुककर दुख जताता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें