फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर वार्ड में बनेंगे फुटपाथ बाजार, टॉयलेट व पार्क

Sun, 14 Jan 2018 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहरियों को राहत देने के लिए नगर पालिका ने बड़ी कवायद शुरू की है। हर दिन लगने वाले जाम और प्रमुख बाजारों में लाइलाज समस्या बने अतिक्रमण को दूर करने के लिए पालिका शहर के हर वार्ड में नजूल की जमीनें तलाश रही है। इन जमीनों पर फुटपाथ बाजार के साथ ही पार्क व टॉयलेट बनाने की तैयारी है। अगर योजना कारगर रही तो शहरियों को काफी सहूलियत हो जाएगी।
विज्ञापन

नगर पालिका में कुल 25 वार्ड हैं। शहर के लगभग सभी वार्डों में नगर पालिका की बेशकीमती जमीनें हैं, जिन पर वर्षों से कब्जा है। पालिका ने शहरियों की सुविधा के लिए हर वार्ड में टॉयलेट, पार्क और फुटपाथ बाजार बनाने की तैयारी की है लेकिन उसे जमीन नहीं मिल पा रही है। पब्लिक टॉयलेट के लिए तो सड़क के किनारे की खाली जमीनों का प्रयोग करने की तैयारी है, लेकिन फुटपाथ बाजार व पार्क के लिए समस्या खड़ी हो गई। शासन की ओर से फेरी व्यवसाइयों के लिए वेंडिंग जोन बनाने का निर्देश है, लेकिन जमीन उपलब्ध न होने के कारण पटरी दुकानदारों को भी नियमित जगह देने में परेशानी आ रही थी। पालिका का मानना है कि शहर के हर वार्ड में नजूल की जमीनें हैं जिन पर अवैध कब्जा है। ऐसी जमीनों की तलाश के लिए नगर पालिका ने अब राजस्व विभाग की मदद ली है। हर वार्डों में जमीनें चिह्नित करने के बाद उन पर नागरिकों के हित में शासन की योजनाओं के तहत निर्माण कराया जाएगा। इससे वेंडिंग जोन बनाने में आ रही दिक्कत भी दूर हो जाएगी। नगर पालिका की ओर से शहर में जमीन खोजने के लिए एसडीएम सदर को पत्र भेजा गया है।
सब्जी मंडी में वाहन पार्किंग के साथ 
बनेगा बाजार
शहर की सब्जी मंडी में नगर पालिका की जमीन है। जिस पर वाहन पार्किंग के साथ ही बाजार बनाया जाएगा। नगर पालिका ने नक्शा भी पास करा लिया है। हालांकि यह भी चर्चा है कि पालिका भले ही उस जमीन को अपना बता रही है, लेकिन उस पर कुछ लोगों ने खुद का दावा भी ठोंक दिया है।
विज्ञापन

वार्डों में पालिका की जमीनों पर है कब्जा
नगर पालिका के 25 वार्डों में नजूल की जमीनें हैं। जिन पर अवैध रूप से कब्जा किया गया है। सरकारी जमीनों के अभिलेखों में हेराफेरी कर अवैध कब्जा करने वालों ने रिहायशी मकान संग दुकानें भी बना ली हैं। अभी तक ऐसी कोई कवायद पालिका की ओर से नहीं की गई थी। शासन स्तर पर पहली बार नजूल की जमीनों की तलाश में पालिका प्रशासन सक्रिय हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें