फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भद्रकाली धाम पर मनाई नाग दीपावली

Sat, 29 Nov 2014 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड बाबागंज के बगल स्थित भद्रकाली धाम में नाग दीपावली का आयोजन हुआ। इसमें 11 हजार दीपों से धाम को रोशन किया गया। धाम में आए हर हाथ ने दीपक जलाकर एकता को समर्पित इस कार्यक्रम में अपना सहयोग दिया।
विज्ञापन

बाबागंज विकास खंड के बगल में ही भद्रकाली धाम में नाग दीपावली का आयोजन ग्रामीणों के सहयोग से किया गया। शाम को पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों ने दीप जलाना शुरू किया। इसके बाद दीपों से रंगोली बनाई गई। साथ ही दीपों से जलता हुआ दीप बनाया गया। मंदिर परिसर में मौजूद अन्य छोटे मंदिरों को भी दीपों से ही बेहतरीन ढंग से सजाया गया। धीरे-धीरे दीपों की संख्या 11 हजार पहुंच गई। आयोजक रमाशंकर पांडेय ने कहा कि इस तरह के आयोजन से एकता व आपसी भाईचारे को बल मिलता है। दीपों के जलाने से देवी देवता भी खुश होते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें