फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य रसद मंत्री ने लगाया जनता दरबार

Fri, 28 Nov 2014 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडा। खाद्य रसद मंत्री रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने गुरुवार को बेंती कोठी में जनता दरबार लगाया। इस दौरान उन्होंने लोगों की शिकायतें सुनीं और उनके निराकरण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

कई शिकायतों का निस्तारण तुरंत करवा दिया गया। बाकी की शिकायतों को संबंधित विभाग के अधिकारियों के पास एसडीएम प्रदीप कुमार सिंह के माध्यम से भेज दी गईं। शिकायतों के निस्तारण में कोई हीला हवाली न हो इसके लिए उन्होंने बाबागंज विधायक विनोद सरोज व प्रतिनिधि हरिओम शंकर श्रीवास्तव को जिम्मेदारी सौंपी है। यह दोनों लोग शिकायतों के निस्तारण समय पर होने की जानकारी करेंगे। खाद्य रसद मंत्री ने एसडीएम कुंडा प्रदीप कुमार सिंह से भी शिकायतों के निस्तारण शीघ्र कराने की बात कही। इस दौरान एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी, प्रमुख संतोष सिंह, बीएन सिंह, सपा जिलाउपाध्यक्ष छविनाथ यादव, मीडिया प्रभारी सत्येंद्र सिंह, सुनील सिंह विसेन, आनंददेव पांडेय, विनोद कुमार यादव, अन्नू सिंह, बाबाराज सिंह, इंद्रदेव पटेल, दिनेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें