फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: कमियां दूर न करने पर काली सूची में डाले जाएंगे परीक्षा केंद्र

Sun, 05 Feb 2023 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले के 14 कॉलेजों का निरीक्षण कर व्यवस्था खंगाली। निर्देश दिया कि सत्यापन के दौरान कमियां दूर न करने पर ऐसे परीक्षा केंद्रों को काली सूची में डाल दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ डॉ.ओपी राय यासीनिया इंटर कालेज गनईडीह, महामाया बालिका दीवानगंज, छविराजी देवी दीवानगंज, कालूराम शीतलागंज, रामप्रसाद तरदहा, भारत सिंह कुम्भियापट्टी, रामराज पट्टी, जीजीआईसी पट्टी, सरदार बल्लभ बहुता दाउदपुर, श्रीराम लखन हनुमंत उड़ैयाडीह, रानी सूर्य किशोरी उड़ैयाडीह, साईं बालिका लच्छीपुर एवं स्वामी करपात्रीजी रानीगंज में परीक्षा संबंधी तैयारी का जायजा लिया।
परीक्षा केंद्र में स्ट्रांगरुम, सीसीटीवी कैमरा, डबल लाक दो आलमारी आदि का स्थलीय सत्यापन किया। निरीक्षण के दौरान डीआईओएस ने सभी इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य को कमियों को दूर करने का निर्देश दिया। परीक्षा केंद्रों को सेक्टर में बांट कर सत्यापन कराने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया है कि पर्याप्त अवसर देने के बाद भी जिन विद्यालयों ने समस्त तैयारी पूर्ण नहीं की है। सत्यापन में कमियां पायी जाती हैं तो उन विद्यालयों को काली सूची में डालते हुए भविष्य में परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। समस्त प्रधानाचार्य अपने विद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों का परिचय पत्र बनाकर कार्यालय से प्रतिहस्ताक्षरित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें