फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पेड़ से अनियंत्रित होकर टकराई कार, महिला की मौत

Thu, 02 Feb 2023 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज- लखनऊ राजमार्ग पर मंगलवार की रात अनियंत्रित कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसकी पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी कुंडा भेजा था।
विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र के नहरकोठी गांव के रहने वाले शान मोहम्मद (38) मंगलवार की रात कार लेकर पत्नी फरीदा बेगम (36), बेटी बेबी (07) को लेकर कुंडा के शेखपुर निमंत्रण में गए थे। वहां से देर रात वह घर लौट रहे थे। प्रयागराज- लखनऊ राजमार्ग पर नवाबगंज थाना क्षेत्र के बरियावां गांव के आलापुर चौराहे के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।

सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से फरीदा बेगम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल शान मोहम्मद व उसकी बेटी बेबी को पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी कुंडा में भर्ती कराया। परिजनों को जब घटना की जानकारी हुई तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें