फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम-भरत का मिलन देख भर आईं आंखें

Sat, 24 Oct 2015 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गड़वारा(ब्यूरोे)। भरत मिलाप गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर झांकियां देखने के लिए श्रद्धालु उमड़् पड़े। राम-भरत का मिलन देखकर लोगों की आंखें भर आईं। बाजार स्थित शिवमंदिर से रामदल व हनुमान मंदिर से भरत दल की झांकियां निकाली गईं। झांकियों को क्षेत्र में घूमाया गया। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने झांकी देखी। रात लगभग दो बजे सब्जी मंडी ग्राउंड पर राम, भरत, लक्ष्मण व शत्रुघ्न ने एक दूसरे को गले से लगाया। यह दृश्य देख लोगों की आंखें छलक गईं।
विज्ञापन


 सदर विधायक नागेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना यादव ने दशरथ पुत्रों की आरती उतारी। लोगों को राम-भरत के आदर्शों पर चलने के लिए कहा। अंत में रामदल समिति के अध्यक्ष अशर्फीलाल उमरवैश्य व उपाध्यक्ष राकेश उमरवैश्य ने भी आरती उतारी। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी, महामंत्री राजेश पांडेय, पिंटू जायसवाल, अंजनी सिंह, दीपक पांडेय धर्मेंद्र सिंह, राकेश वर्मा, मदनलाल, सुनील, अवनीश सिंह, मुरलीधर वैश्य, मक्खनलाल जायसवाल आदि मौजूद रहे।   
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें