फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर के युवकों को दौड़ाकर पीटा, पथराव

Sat, 24 Oct 2015 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। सड़क का टेंडर दिलाने के नाम पर झांसा देकर रुपये ऐंठने वालों ने जौनपुर के तीन युवकों को दौड़ाकर पीटा। पथराव कर तीनों को घायल कर दिया। बवाल की खबर पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर बाइक छोड़कर भाग निकले। पुलिस हमलावरों की खोजबीन कर रही है। खबर भेजे जाने तक पीड़ित युवकों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन


जौनपुर जनपद के शाहगंज थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी कमलेश कुमार को एक माह पहले कंधई थाना क्षेत्र के दिलीपपुर निवासी एक युवक मिला। दोनों के बीच बातचीत हुई। युवक ने खुद को प्रभावशाली नेता का करीबी बताते हुए कमलेश से कहा कि यदि उसे सड़क निर्माण का ठेका लेना हो तो वह उसे दिला सकता है। इसके एवज में अधिकारी और उसे कुछ रुपये देने होंगे। कमलेश उसकी बातों में आ गया। वह उसके झांसे में आकर प्रतापगढ़ आया और एक होटल में रुका।

वहां कुछ लोग मिले जो खुद को लोनिवि का अधिकारी बता रहे थे। इस तरह युवक ने झांसा देकर कमलेश से 50 हजार रुपये अब तक ऐंठे थे। शुक्रवार की सुबह कमलेश अपने चाचा दिनेश व एक परिचित के साथ प्रतापगढ़ स्टेशन आ गया। कमलेश ने मोबाइल पर बात कर युवक को रुपये देने के लिए बुलाया। इसके बाद युवक स्टेशन आ गया। मौका देख कमलेश ने उसे दबोच लिया और उससे अब तक दिए गए रुपये लौटाने की मांग करने लगा। सीताराम गली में तीनों उस पर रुपये मंगवाने का दबाव बनाने लगे। कुछ देर बाद युवक ने अपने परिचितों से फोन पर बात की। करीब दस मिनट बाद आधा दर्जन बाइक से दर्जन भर लोग पहुंचे और कमलेश व उसके साथ मौजूद लोगों पर टूट पड़े। रेलवे स्टेशन मंदिर से लेकर जैन गली तक हमलावर तीनों को पीटते रहे। इस दौरान वे जान बचाकर भागे तो उनके ऊपर पथराव भी किया गया। घटना की खबर मिलने पर भंगवाचुंगी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही हमलावर दो बाइक छोड़ भाग निकले। पुलिस ने कुछ दूर तक उनका पीछा किया। बाद में दोनों बाइकों को अपने कब्जे में ले लिया। जौनपुर के घायल युवकों की बात सुनने के बाद उन्हें कोतवाली भेजा। चौकी प्रभारी एसएम कासिम ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

राहगीरों में मची भगदड़
स्टेशन से लेकर जैन गली तक जौनपुर के युवकों को पीटने व पथराव के दौरान सड़क पर भगदड़ मच गई। उधर से गुजर रहे राहगीर मारपीट के दौरान भागने लगे। ताकि वे चपेट में न आए जाए। हमलावरों के भागने के बाद घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों ने मौके पर पहुंची पुलिस को मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें