फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन संग आपत्तिजनक दशा में देखने पर की हत्या

Thu, 04 May 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
कुण्डा के ढिकुही ग्राम प्रधान पुत्र की हत्या के आरोप में धरे गए लोग।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के ढिकुही ताजपुर गांव में प्रधान पुत्र की हत्या के आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया। हत्यारोपी सुजीत पुत्र शिवलखन तिवारी ने पुलिस को बताया कि बहन के साथ प्रधानपुत्र को आपत्तिजनक स्थिति में देखने के बाद वह आपा खो बैठा। इसके बाद उसे पीटा और मोबाइल लेकर उसमें से सारी रिकार्डिंग निकाल ली। बाद में गलती मानने पर उसे छोड़ दिया। इसके बाद भाइयों से बात हुई तो उसे फिर बुलाया गया। 27 अप्रैल को उसे मारकर कुएं में फेंक दिया गया।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के ढिकुही ताजपुर गांव निवासी प्रधान कामतानाथ प्रजापति का बेटा 27 अप्रैल को गायब हो गया था। प्रधान ने थाने में सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। बीते सोमवार को कामतानाथ के बेटे अभिषेक का शव गांव के बगल कुएं में मिल गया था। बाद में कामतानाथ की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने इसमें से पांच लोगों को गिरफ्तार कर करते हुए जेल भेज दिया है। पकड़े गए एक आरोपी सुजीत ने पुलिस को बताया कि उसने अभिषेक उर्फ तोयज के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी। उसने बताया कि उसके घर पर रामकथा चल रही थी। इसी दौरान उसने अभिषेक को बहन के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था। इसके बाद दोनों ने नहर में उसे मारना शुरू कर दिया। गला दबाने के दौरान अभिषेक के गले की हड्डी टूट गई और वह बेहोश हो गया। इसके बाद दोनों डर गए और उसे ले जाकर कुएं में डाल दिया। पुलिस ने पांचों आरोपियों को अंजनी पुल के पास से गिरफ्तार करने का दावा किया है। सुजीत के पास से मृतक अभिषेक का आधारकार्ड व तोयज के पास से मोबाइल बरामद हुआ है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें