फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानपुत्र की हत्या पर बवाल, तोड़फोड़, आगजनी

Tue, 02 May 2017 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
अभिषेक प्रजापति( फाइल फोटो)।
विज्ञापन
कुंडा (प्रतापगढ़)। चार दिन से लापता कुंडा कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर ढिकुही के प्रधान कामतानाथ प्रजापति के पुत्र अभिषेक प्रजापति (21) की प्रेम-प्रपंच में हत्या पर सोमवार को जमकर बवाल हुआ। उसका शव कुएं में मिलने से गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों के घरों में तोड़फोड़ करने के साथ ही कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। हालात को नियंत्रित करने के लिए पहुंची पुलिस से भी ग्रामीण भिड़ गए और गालीगलौज की। तीन घंटे तक नारेबाजी और हंगामा कर रहे ग्रामीणों ने कुएं से शव नहीं निकालने दिया। उत्तेजित भीड़ ने कई बार सड़क पर भी जाम लगाने का प्रयास किया। सूचना पर अफसर कई थानों की फोर्स के साथ पहुंचे। काफी मान-मनौव्वल और स्थानीय नेताओं के हस्तक्षेप के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। पुलिस ने हत्या में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन



अभिषेक प्रजापति 27 अप्रैल की शाम को गायब हो गया था। प्रधान ने गांव के सुजीत तिवारी, अनिल, अभिषेक व अमित तिवारी पर उसका अपहरण करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार सुबह गांव के बगल नहर के दूसरी तरफ स्थित पुराने कुएं में अभिषेक का शव मिला। इस पर गांव में हड़कंप मच गया। गुस्साए ग्रामीणों ने अगवा करने के आरोपियों पर ही हत्या करने की आशंका जाहिर करते हुए उनके घरों पर धावा बोलकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान छह मोटरसाइकिल, एक ट्रैक्टर, चारपाई बिस्तर, दरवाजे आदि जला दिए गए। टीवी, दरवाजे, नल, लाइट आदि तोड़ डाली गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को रोकने का प्रयास किया तो लोग उससे भी भिड़ गए। पुलिसकर्मियों से गालीगलौज करने के साथ नारेबाजी करते हुए लोगों ने कुएं से शव नहीं निकालने दिया। दो दरोगाओं पर आरोपियों के घर में खाने, रहने और फायदा पहुंचाने का आरोप भी लगाया। बवाल बढ़ने की सूचना पर एएसपी नीरज पांडेय, सीओ और कई थानों की फोर्स लेकर गांव पहुंचे।

अफसरों के काफी समझाने के बाद भी ग्रामीण मानने के लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने तीन बार सड़क पर जाम लगाने का प्रयास किया। इस बीच कुंडा, बाबगंज ब्लॉक प्रमुख के साथ विधायक राजाभैया के प्रतिनिधि हरिओम शंकर श्रीवास्तव भी पहुंच गए। नेताओं ने अफसरों के सामने कुंडा कोतवाली के दो दरोगाओं को सस्पेंड कराने की बात कहकर किसी तरह ग्रामीणों को मनाया। करीब तीन घंटे तक मान-मनौव्वल के बाद पुलिस कुएं से शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी। मौके पर जुटे ग्रामीणों में चर्चा रही कि प्रेम-प्रपंच को लेकर अभिषेक की हत्या की गई और शव कुएं में फेंक दिया गया। पुलिस ने इस मामले में अपहरण के चार आरोपियों पर 302, 201, 147  की धारा तरमीम करते हुए पंकज तिवारी और और निर्भय तिवारी के खिलाफ भी हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें