फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के सामने कूद महिला ने दी जान

Tue, 02 May 2017 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
ट्रैक से गुजरती ट्रेन।
विज्ञापन
फतनपुर इलाके में एक महिला ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर मौत को गले लगा लिया। वह काफी दिनों से मायके में रह रही थी। उसके भाई का आरोप है कि ससुरालीजनों ने उसे अपने साथ रखने से इनकार कर दिया था। इससे वह मानसिक रूप से परेशान थी।
विज्ञापन



फतनपुर थाना के कौलापुर गांव निवासी सुभाषचन्द्र यादव ने बेटी कंचन यादव (24) की शादी कंधई थाना के मधुपुर निवासी बंटी के साथ डेढ़ वर्ष पहले की थी। बताते हैं कि किसी बात को लेकर पति और पत्नी के बीच कुछ दिनों पहले विवाद हो गया था। कंचन के ससुरालीजनों ने उसे मायके पहुंचा दिया। उसकी विदाई नहीं करवा रहे थे। मृतका के भाई देवी प्रसाद ने बताया कि ससुरालियों ने उसे ले जाने से इनकार कर दिया था। इससे वह काफी परेशान चल रही थी। रविवार की रात उसने गांव के सामने ही वाराणसी जा रही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के सामने छलांग लगा दी। इससे उसकी मौत हो गई। सुबह जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। भाई ने पुलिस को पत्र देकर आरोप लगाया है कि ससुरालीजन दहेज की मांग कर रहे थे। इससे वह मानसिक रूप से परेशान थी। तंग आकर उसने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें