फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंधौर में पूर्व बीडीसी सदस्य को गोलियों से भूना

Sun, 12 Jun 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जेठवारा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर सिंधौर में शनिवार की सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से सनसनी फैल गई। आम की बाग के विवाद में पड़ोसियों ने पूर्व बीडीसी सदस्य व सपा कार्यकर्ता इसरार (35) को गोलियों से भून डाला। आनन- फानन में परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस अधीक्षक कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। इसके पूर्व जेठवारा पुलिस ने पूछताछ के बाद हत्यारोपियों के तीन परिजनों को हिरासत में ले लिया। हत्या के मामले में भाकियू नेता समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


हरिहरपुर सिंधौर निवासी पूर्व बीडीसी सदस्य इसरार पूर्व मंत्री राजाराम पांडेय का करीबी व सपा कार्यकता था। उसका पड़ोसी फिरोज के परिवार से आम की बाग को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार की सुबह फिरोज पक्ष के लोग जबरन आम तोड़ने लगे। जिसका इसरार की बहन रजिया ने विरोध किया। इसे लेकर दोनों ओर से तकरार होने लगी। विवाद की जानकारी मिलने पर इसरार बाग की ओर पहुंचा। उसे देखते ही फिरोज, शहबान, तालिब समेत आठ लोग लाठी-डंडा लेकर दौड़ा लिए। वह अपनी जान बचाने के लिए घर की ओर भागा। हमलावरों ने पीछा कर उसे घर में घुसने के दौरान गोली मार दी। जिससे वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। पीछे से पहुंचे हत्यारों ने उसके सीने में भी गोली उतार दी। फायर की आवाज सुनकर घर के लोगों के साथ ही आसपास के लोग भी दौड़े तो हमलावर हवा में फायरिंग करते हुए भाग निकले।

गोली लगने से घायल इसरार को परिजन जिला अस्पताल लेकर आए। यहां डॉक्टर अनिल गुप्ता ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पर पहुंचे एसओ जेठवारा दिनेशप्रकाश पांडेय ने हत्यारोपियों के तीन परिजनों को घरों से उठा लिया। मृतक की मां से घटना की जानकारी ली। दो घंटे बाद पुलिस अधीक्षक कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी के बाद एसओ को निर्देश दिया कि हत्यारोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। इस मामले में मृतक के चाचा कुटिलिया के प्रधान इश्तियाक ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें भाकियू नेता दीनापट्टी निवासी मोहम्मद हई, इबरार उर्फ फुल्लन, फिरोज, तालिब व शहबान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें