फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनावपूर्ण माहौल के बीच शांत रहा मुंआर अधारगंज

Tue, 06 Jan 2015 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के मुंआरअधारगंज गांव में फायरिंग व बवाल के दूसरे दिन तनावपूर्ण माहौल के बीच शांति दिखी। दोनों बस्तियां जहां पुलिस के पहरे में हैं, वहीं घरों में सन्नाटा पसरा है। घटना से बच्चे सहमे दिख रहे हैं तो महिलाएं भी डरी हुई हैं। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश पर दबिश दे रही है लेकिन कोई हाथ नहीं लग रहा है।
विज्ञापन


एसपी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। बतादें कि भूमि विवाद को लेकर मुआरअधारगंज में सोमवार को सुबह अंधाधुंध फायरिंग हुई थी। लोगों को दौड़ा- दौड़ाकर गोली मारी गई थी। गोलीबारी के दौरान पथराव व आगजनी में एक ही पक्ष के 27 लोग घायल हो गए थे। इनमें से 13 लोगों की हालत गंभीर देख इलाहाबाद रेफर कर दिया गया था। आधी रात को पुलिस अधीक्षक बलिकरन सिंह यादव दलबल के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने एसओ से घटना की जानकारी ली और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश सुनाय। हिरासत में लिए गए लोगों से भी पूछताछ की।

 मंगलवार को एसडीएम बृजेन्द्र द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी डीएल सुधीर, थानाध्यक्ष बालकृष्ण शुक्ल, फतनपुर थानाध्यक्ष केडी सिंह सहित पीएसी व पुलिस बल के साथ आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश देते रहे लेकिन कोई सफलता नही मिली। मुंआर अधारगंज में घटना स्थल पर पुलिस के साथ ही पीएसी के जवानों को तैनात किया गया है। मंगलवार को गांव का माहौल शांत होने पर सुरक्षा में तैनात पीएसी के जवान समय बिताने के लिए ताश के पत्ते खेलते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें