फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना बचाव को कराएं मुनादी, चौपाल लगाकर सुनें समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सावन मास में कांवड़ यात्रा पर शासन ने रोक लगा दी है। इसका अनुपालन कराने के लिए रविवार को सभी क्षेत्राधिकारी व थानेदारों के साथ पुलिस अधीक्षक ने बैठक कर सुझाव दिए। कोरोना से बचाव को गांव-गांव मुनादी कराने व चौपाल लगाकर विवादों का निस्तारण कराने के लिए मातहतों को निर्देश दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने कोविड-19 की रोकथाम के लिए शासन से सावन माह में निकलने वाली कांवड़ यात्रा पर लगी रोक के बारे में मातहतों को बताया। कहा कि शासन ने कांवड़ यात्रा प्रतिबंधित कर दी है। शासन के निर्देशों का पूरी तरह पालन कराया जाए। जलाभिषेक व भंडारा पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। अपराध नियंत्रण के लिए गांवों में चौपाल लगाने का क्रम जारी रहे। वहां जमीन के अलावा दूसरे विवादों का निस्तारण होना चाहिए। आईजीआरएस के मामलों में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर रिपोर्ट दें। ध्वनि प्रवर्धक यंत्रों का प्रयोग करते हुए जनता को कोरोना से बचाव के लिए जनता को जागरूक करें।
लूट की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार
लूट की बाइक के साथ पुलिस ने लुटेरे को दबोच लिया। मानधाता पुलिस ने गजेहड़ा जंगल के पास से गत दिनों लूटी गई अपाचे बाइक को बरामद के साथ लुटेरे को दबोच लिया। पकड़े गए अमजद पुत्र यूसुफ निवासी नसीरपुर थाना रानीगंज को पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन

फरार एटीएम हैकरों का घर कुर्क करने की तैयारी
फरार चार एटीएम हैकरों का घर कुर्क करने की तैयारी मानधाता पुलिस ने की है। कोर्ट के आदेश पर सभी के घरों में 82 के तहत नोटिस भी चस्पा करते हुए मुनादी कराई जा चुकी है। मानधाता थानाध्यक्ष प्रवीण कुशवाहा ने बताया कि एटीएम हैक कर लोगों के खाते से रुपये उड़ाने वाले चार शातिर बदमाश घरों से फरार चल रहे हैं। कोर्ट की अनुमति पर रणजीत सिंह पुत्र धर्मराज सिंह निवासी अकोढिय़ा, दीपक सिंह पुत्र वीरेंद्र बहादुर सिंह, रवि पटे पुत्र राजू पटेल उर्फ नंदलाल पटेल निवासी सहिजनपुर मानधाता व धीरू सिंह उर्फ जितेंद्र सिंह पुत्र ज्ञान सिंह निवासी करमचंद्रपुर थाना जेठवारा के घरों पर 82 के तहत नोटिस चस्पा किया गया है। उनकी तलाश में लगातार पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें