फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग कराने वाले मुंबई के कारोबारी व उसके भाई को जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
भतीजे की शादी में परिवार के बच्चों से रायफल से फायरिंग कराने के आरोपी मुंबई के कारोबारी व उसके भाई का पुलिस ने चालान न्यायालय भेज दिया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस फायरिंग करने वाले तीन आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस की कार्रवाई से गांव में सन्नाटा पसर गया है।
विज्ञापन

कधंई थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी इंतजार हुसैन मुंबई में कारोबार करते हैं। बारह जुलाई को उनके भतीजे साहिल की शादी थी। घर से निकलने से पहले इंतजार की लाइसेंसी राइफल से उनके बेटे और दो नाबालिग भतीजे हर्ष फायरिंग कर रहे थे। पुलिस का दावा है कि रायफल में गोली लोड कर खुद इंतजार किशोरों को फायर करने के लिए दे रहे थे। जिसका वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस ने इंतजार हुसैन व उसके भाई गुलजार को हिरासत में ले लिया। देर रात कंधई पुलिस ने इस मामले में इंतजार और गुलजार समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। रायफल से फायरिंग करने वाले तीन अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी, मगर वे नहीं मिले। पुलिस की लगातार दबिश से गांव में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस ने इंतजार हुसैन व गुलजार को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेजा। सीओ पट्टी दिलीप सिंह ने बताया कि फायरिंग कर दहशत फैलाने और 30 आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। फायरिंग करने वाले तीन अन्य लोगों को चिह्नित करने के बाद उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें