फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक सद्भाव को बनाए रखने में मुलायम का रहा साहसिक योगदान : श्यामलाल पाल

विज्ञापन
मेजा के अमिलहवा कस्बे में सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि कार्यक्रम में पार्टी के
विज्ञापन
मेजा के अमिलहवा कस्बे में शुक्रवार को सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि मनाई गई। सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश में सामाजिक सद्भाव को बनाए रखने में मुलायम सिंह यादव का साहसिक योगदान रहा।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश की। उन्होंने पार्टी की नीतियों को जनहित में बताया। अध्यक्षता पूर्व सांसद रेवती रमण सिंह ने की। संचालन हरिकृष्ण यादव और अधिवक्ता शिवकैलाश यादव ने किया। आयोजक विधानसभा मेजा के पूर्व अध्यक्ष श्यामकृष्ण यादव ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मेजा के विधायक संदीप पटेल, एमएलसी डॉ. मान सिंह, जिलाध्यक्ष पप्पू लाल निषाद, नरेंद्र सिंह, लल्लन सिंह, सत्यभामा मिश्रा, राममिलन यादव, रामसागर यादव सहित कई सपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बिरहा गायिका रजनीगंधा और उपेंद्र लाल यादव ने कई गीत प्रस्तुत कर पूरे कार्यक्रम में समां बांध दिया। कार्यक्रम के मद्देनजर प्रशासनिक अमला मुस्तैद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें