फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बहनोई ने स्टेनो साले और साली की गुजरात में चाकू गोदकर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सोरांव थाना क्षेत्र के बढ़ैया गांव निवासी स्टेनो निश्चय कश्यप व उसकी बहन ममता की गुजरात के सूरत में बहनोई ने चाकू से गोद कर हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आईं स्टेनो की मां को भी चाकू मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। पुलिस ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। शनिवार सुबह तक दोनों के शव सोरांव पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बढ़ैया गांव निवासी किसान अशोक कुमार का मूलरूप से हंडिया के टेला गांव निवासी दामाद संदीप गौड़ सूरत में परिवार के साथ रहकर नौकरी करता है। अशोक के बेटे निश्चय कश्यप (24) की अगले महीने शादी थी। इसके लिए खरीदारी करने अशोक की पत्नी शकुंतला देवी, छोटी बेटी ममता देवी (22) और बेटे निश्चय के साथ दामाद के पास सूरत गई थीं।
अशोक ने बताया कि बुधवार को किसी बात पर निश्चय का बहनोई संदीप से विवाद हो गया। आक्रोशित संदीप ने साले निश्चय व साली ममता पर चाकू से हमला कर दिया। शकुंतला बीच-बचाव करने पहुंचीं तो आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया। इससे तीनों लहूलुहान होकर गिर गए और संदीप भाग निकला। तीनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने निश्चय और ममता को मृत घोषित कर दिया। वहीं शकुंतला की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


गुवाहाटी में तैनात था निश्चय
परिजनों ने बताया कि निश्चय गुवाहाटी में स्टेनो के पद पर तैनात था। निश्चय और ममता की मौत की सूचना छोटे दामाद राहुल ने फोन से पिता अशोक को दी। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव एंबुलेंस से सोरांव लाए जा रहे हैं। शादी से महीने भर पहले निश्चय की हत्या से गांव में हर कोई स्तब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें