फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद 30 को करेंगे ट्राईसाइकिल वितरण

Mon, 15 Dec 2014 01:04 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। सांसद हरिवंश सिंह 30 दिसंबर को जिले के विकलांगों को ट्राई साइकिल वितरित करेंगे। पिछले माह ब्लाकों पर शिविर का आयोजन कर इन विकलांगों को चिह्नित किया गया था। वह इसी माह जिला पंचायत की होने वाली बैठक में भी सहभागिता करेंगे।
विज्ञापन


सांसद हरिवंश सिंह के निजी सचिव राघवेंद्र सिंह ‘राजू’ ने बताया कि अगले कुछ दिन सांसद जिले में रहकर अनेक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। 20 दिसंबर को जिला पंचायत की बैठक में भाग लेने के साथ ही 30 दिसंबर को मुख्यालय पर कैंप का आयोजन कर निशक्तों को ट्राई साइकिल वितरित की जाएगी। उन्होंने बताया कि सांसद के प्रयास से खेलकूद मंत्रालय से तरणताल की मंजूरी मिल गई है।

जल्द ही स्थान चिह्नित कर तैयार कराया जाएगा। राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना का लक्ष्य 2015 में हरहाल में पूरा कर लिया जाएगा। सांसद ने अप्रोच मार्ग के निर्माण में तेजी और चौड़ीकरण का कार्य तेजी से करने के लिए शीर्ष अधिकारियों से बात की है। निजी सचिव ने रविवार को जनता की समस्याएं सुनी और निराकरण का आश्वासन दिया। इस मौके पर मनोज सिंह, रवि मिश्र, बच्चा सिंह, रोहित सिंह, दिलीप दुबे, मतेंद्र कुमार, पंकज आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें