फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : हाईवे पर लगने वाले जाम का सांसद संगमलाल ने लोकसभा में उठाया मुद्दा

Mon, 06 Dec 2021 08:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

सांसद संगम लाल गुप्ता ने सदन में कहा कि संसदीय क्षेत्र के मध्य से गुजरने वाले लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर एनएच के निर्धारित टोल स्थापित होने के बावजूद भी सुविधाएं न के बराबर हैं। क्षेत्र की बड़ी बाजार तहसील मुख्यालय लालगंज, रानीगंज अजगरा, मोहनगंज व रानीगंज तहसील में अधिकांश हिस्सों पर थ्रीडी होने के बावजूद भी बाईपास का निर्माण पिछले 10 वर्षों से लंबित पड़ा है ।
विज्ञापन
संगम लाल गुप्ता - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद संगम लाल गुप्ता ने संसद में लखनऊ - वाराणसी राजमार्ग पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए बाईपास के निर्माण का मुद्दा उठाया। प्रमुख बाजारों में बाईपास बनने से जाम से छुटकारा मिलेगा। टोल स्थापित होने के बाद भी हाईवे पर सुविधाएं नाम मात्र की हैं। जिसे यात्रियों की सहूलियत के लिए अविलंब शुरू कराया जाए। 

विज्ञापन

सांसद संगम लाल गुप्ता ने सदन में कहा कि संसदीय क्षेत्र के मध्य से गुजरने वाले लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर एनएच के निर्धारित टोल स्थापित होने के बावजूद भी सुविधाएं न के बराबर हैं। क्षेत्र की बड़ी बाजार तहसील मुख्यालय लालगंज, रानीगंज अजगरा, मोहनगंज व रानीगंज तहसील में अधिकांश हिस्सों पर थ्रीडी होने के बावजूद भी बाईपास का निर्माण पिछले 10 वर्षों से लंबित पड़ा है ।

प्रमुख बाजारों में बाईपास न होने के कारण लोग घंटों जाम में फंसे रहते हैं। उन्होंने कहा कि लालगंज तहसील मुख्यालय होने और मोहनगंज बाजार में दो सड़कों का जंक्शन प्वाइंट होने के कारण कभी - कभी जाम लग जाता है। प्रमुख बाजारों में एलिवेटेड रोड या फिर बाईपास की व्यवस्था कराई जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें