फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री राहतकोष में सांसद विनोद ने दिए एक करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस से बचाव के लिए शनिवार को सांसद कौशाम्बी और अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संसदीय आचार समिति के चेयरमैन विनोद सोनकर ने प्रधानमंत्री राहत कोष में सांसद निधि से एक करोड़ रुपये की सहायता राशि दी है। बीते 26 मार्च को ही सांसद विनोद ने कौशाम्बी लोकसभा के लिए 50 लाख रुपये एवं एक माह का वेतन प्रधानमंत्री राहत कोष में दिया था। मीडिया प्रभारी भूपेंद्र पांडेय ने बताया कि सांसद का पूरा प्रयास है कि हर संभव मदद आम लोगों तक पहुंचे।
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने लोकसभा क्षेत्र के लिए हेल्पलाइन नंबर 9120087934 भी जारी किया है। इस पर फोन करने पर लोगों को भोजन पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा पिंटू सिंह ने कुंडा सीएचसी में जरूरी संसाधनों की खरीद के लिए एक लाख रुपये दिए हैं। इसके अलावा कुंडा व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष शिवकुमार त्रिपाठी, कुंडा के सरदार हर्षदीप सिंह साके, शिक्षक रवींद्र सिंह ने आम लोगों को जरूरी सुविधाओं को पहुंचाने का भी बीड़ा उठाया है। उधर, बाबागंज के फतूहाबाद निवासी शिक्षक विजय सिंह ने अपने एक माह का वेतन प्रधानमंत्री राहत कोष में देने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें