मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान प्रयागराज जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में बैठने के लिए हाथ में ?
- फोटो : PRATAPGARH
संगम की रेती पर लगे माघ मेला में अमावस्या पर डुबकी लगाने के लिए गुरुवार की शाम को लोग घरों से निकल पड़े। रेलवे स्टेशन पर शाम चार बजे से भीड़ जुटने लगी। साढ़े पांच बजे मेला स्पेशल ट्रेन आई तो उस पर पहले से सवार लोगों ने गेट को अंदर से बंद कर लिया। अव्यवस्था देख यात्री हंगामा करने लगे। पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। हालांकि रेलवे पुलिस ने डंडा पटककर किसी तरह गेट खुलवाया।
स्टेशन पहुंचकर लोग मेला स्पेशल ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। रेलवे की ओर से अयोध्या से प्रयागराज के लिए चलाई गई मेला स्पेशल ट्रेन सुलतानपुर से ही फुल हो गई। खड़े होने तक की जगह नहीं थी। ट्रेन प्रतापगढ़ पहुंची तो पहले से सवार स्नानार्थियों ने अंदर से गेट बंद कर लिया था।
इस पर बवाल होने लगा। कुछ लोगों ने पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। शीशे तोड़ डाले। मौके पर पहुंची जीआरपी और आरपीएफ ने किसी तरह गेट को खुलवाया। लोग किसी तरह ट्रेन में सवार हुए।
अचानक बदला प्लेटफार्म, मची अफरातफरी
मेला स्पेशल ट्रेन को एक नंबर पर लेने के लिए पहले एनाउंस किया गया था। अचानक प्लेटफार्म बदल दिया गया। उसे दो नंबर प्लेटफार्म पर लिया गया। इससे अफरातफरी मच गई। ।
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में बैठने के लिए हंगामा करते हाथ में पत्थर लिए स्नानार्थी।- फोटो : PRATAPGARH