फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: ट्रक में फंसा बाइक सवार 400 मीटर तक घिसटता रहा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग स्थित बभनमई के समीप शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे आगे चल रहे ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार बाइक सवार घुस गया। ट्रक में फंसकर वह करीब 400 मीटर तक घिसटता चला गया। लोगों के शोर मचाने पर ट्रक रुकी। युवक को खींचकर बाहर निकाला गया। अचेत स्थित में उसे ट्रॉमा सेंटर ले जा रहे थे। रास्ते में ही उसकी सांसें थम गईं।
विज्ञापन

रानीगंज थाना क्षेत्र के सवैया निवासी मनोज यादव (45) शनिवार की रात शहर से रानीगंज की तरफ जा रहा था। बभनमई के पास बाइक सवार के आगे ट्रक चल रहा था। इसी दौरान बाइक सवार अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। बाइक सीधे ट्रक में घुस गई। ट्रक में फंसकर घिसटता युवक चीखने चिल्लाने लगा।
उसकी आवास सुन आसपास के लोगों ने बाइक से ट्रक का पीछा करना शुरू किया। 400 मीटर दूर ओवरटेक ट्रक रुकवाया गया। लोगों की मदद से युवक को ट्रक के नीचे से निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को रानीगंज ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी पर परिजन भी ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौका पाकर ट्रक चालक घटनास्थल से भाग निकला। सीओ रानीगंज प्रशांत राज ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें