फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: हाईवे पर बने गड्ढे में गिरकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी के संग्रामपुर के पूरे जवाहर सिंह निवासी श्यामलाल (56) के बेटे सुधीर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि चार नवंबर की देर शाम प्रतापगढ़ की एक बरात में शामिल होने अंतू के किशुनगंज निवासी शेर बहादुर के साथ बाइक से जा रहे थे।
विज्ञापन

चिलबिला-मुसाफिरखाना राजमार्ग स्थित चौरा गांव के पास गड्ढे में बाइक चली गई। मार्ग मरम्मतीकरण का काम कर रहे मजदूरों ने उनको बाहर निकाला। राहगीरों की मदद से घायल बाइक सवार श्यामलाल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिकी उपचार कर प्रयागराज रेफर कर दिया।
पांच नवंबर को प्रयागराज में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। आरोप है कि राजमार्ग के चौड़ीकरण का काम चल रहा है। जगह-जगह पुलिया बनाने के लिए सड़क पर गड्ढे खोदे गए हैं। गड्ढे के पहले सड़क पर न तो डायवर्जन संकेतक लगे हैं न ही रिफलेक्टर। मृतक के बेटे ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्यदायी संस्था के ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ सिटी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें