फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: अनुबंधित बस की टक्कर से मां की मौत, बेटा गंभीर

Wed, 24 Apr 2024 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अनुबंधित बस की टक्कर से मां की मौत, बेटा गंभीर
विज्ञापन

कोतवाली देहात के मोहनगंज बाजार में हुई घटना, चालक बस छोड़ कर फरार
लीलापुर। कोतवाली देहात के मोहनगंज बाजार में मंगलवार सुबह रोडवेज की अनुबंधित बस की टक्कर से मां की मौत हो गई। जबकि बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद चालक बस छोड़ कर भाग निकला।
विज्ञापन

लीलापुर थाना के कटवढ़ की रहने वाली कमलेश देवी (48) मंगलवार को अपने बेटे रवि सिंह के साथ बाइक से शहर जा रही थी। कोतवाली देहात के मोहनगंज बाजार में सामने से आ रही रोडवेज की आलमबाग डिपो की अनुबंधित बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कमलेश देवी की बस के पहिये के नीचे आ जाने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेटा रवि गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली देहात पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजवाया। महिला की मौत होने से परिवार के लोगों में चीख पुकार मच गई। कोतवाली देहात के थाना प्रभारी विनीत उपाध्याय ने बताया कि बस को कब्ज में ले लिया गया। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें