फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : पानी में डूबने से मां और दो बच्चों की मौत, खेत में खोदा गया था गड्ढा, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 10 Jul 2024 09:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

मासूम शनि फिसल कर अमरजीत के खेत में खोदे गए गड्ढे में चला गया। जिससे वह डूबने लगा। यह देख मां वंदना पटेल उसे बचाने के लिए कूद गई और वह भी डूबने लगी। मां को बचाने के लिए बेटी मानसी भी कूद गई।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानिकपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव में बुधवार को पानी में डूबने से मां समेत दो बच्चों की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। घटना बुधवार को देर शाम हुई। गांव निवासी शिवलाल पटेल मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। बुधवार की शाम उसकी पत्नी वंदना पटेल (30) अपने पांच वर्षीय बेटी मानसी व तीन वर्षीय बेटे शनि के साथ खेत की तरफ जा रही थी।

विज्ञापन


इसी दौरान रास्ते में मासूम शनि फिसल कर अमरजीत के खेत में खोदे गए गड्ढे में चला गया। जिससे वह डूबने लगा। यह देख मां वंदना पटेल उसे बचाने के लिए कूद गई और वह भी डूबने लगी। मां को बचाने के लिए बेटी मानसी भी कूद गई। तीनों की डूबने से मौत हो गई। जानकारी होने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तीनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष जयचंद्र भारती पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर एक साथ मां बेटे समेत तीन लोगों की मौत से जहां परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें