फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : कार की टक्कर से युवक की मौत, सडक पार करते समय हुआ हादसा

Wed, 10 Jul 2024 04:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग निकला। टक्कर लगने से भीम गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को परिजन कोहंडौर अस्पताल ले गए, जंहा से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ रेफर कर दिया। यहां से भी जवाब मिलने पर परिवार के लोग उसे प्रयागराज लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोहंडौर थाना क्षेत्र के परसुपुर (नथैया) गांव निवासी भीम राज सरोज (36) की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह मंगलवार की रात धरौली मधुपुर गांव स्थित अयोध्या प्रयागराज हाईवे पर अपने चचेरे मामा बृजेश सरोज की दुकान पर गया था। मामा ने कहा कि रुको मैं भी दुकान बंद कर साथ चलूंगा। उनके इंतजार में यह सड़क पार कर रहा था कि सुल्तानपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी।

विज्ञापन



हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग निकला। टक्कर लगने से भीम गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को परिजन कोहंडौर अस्पताल ले गए, जंहा से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ रेफर कर दिया। यहां से भी जवाब मिलने पर परिवार के लोग उसे प्रयागराज लेकर पहुंचे। सुबह आठ बजे उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर मां राम दुलारी व पत्नी बबिता सरोज अचेत हो गईं। मृतक के एक नौ साल का लड़का नवदीप व एक चार साल की लड़की जूली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें