मासूम शनि फिसल कर अमरजीत के खेत में खोदे गए गड्ढे में चला गया। जिससे वह डूबने लगा। यह देख मां वंदना पटेल उसे बचाने के लिए कूद गई और वह भी डूबने लगी। मां को बचाने के लिए बेटी मानसी भी कूद गई।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव में बुधवार को पानी में डूबने से मां समेत दो बच्चों की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। घटना बुधवार को देर शाम हुई। गांव निवासी शिवलाल पटेल मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। बुधवार की शाम उसकी पत्नी वंदना पटेल (30) अपने पांच वर्षीय बेटी मानसी व तीन वर्षीय बेटे शनि के साथ खेत की तरफ जा रही थी।
विज्ञापन
इसी दौरान रास्ते में मासूम शनि फिसल कर अमरजीत के खेत में खोदे गए गड्ढे में चला गया। जिससे वह डूबने लगा। यह देख मां वंदना पटेल उसे बचाने के लिए कूद गई और वह भी डूबने लगी। मां को बचाने के लिए बेटी मानसी भी कूद गई। तीनों की डूबने से मौत हो गई। जानकारी होने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तीनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष जयचंद्र भारती पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर एक साथ मां बेटे समेत तीन लोगों की मौत से जहां परिजनों में कोहराम मच गया।