फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मां-बेटे की सिर कूंचकर हत्या

विज्ञापन
मृतका ​शिवपत्ती मौर्या व बेटा औरभ। फाइल फोटो
विज्ञापन
अंतू थाना क्षेत्र के पारा हमीदपुर में रविवार की रात घर में सो रहे मां-बेटे की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। निर्माणाधीन मकान में दोनों के शव अलग-अलग चारपाई पर मिले। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की बेटियों ने पड़ोसी पर जमीन के विवाद में हत्या करने का आरोप लगाया है। प्रयागराज जोन के आईजी अजय मिश्रा व एसपी दीपक भूकर ने मौके पर निरीक्षण कर खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

पारा हमीदपुर निवासी दिनेश मौर्या मुंबई में निजी क्षेत्र में नौकरी करते हैं। घर से दूर खेत में बने मकान में उनकी पत्नी शिवपत्ती मौर्या (45) अपने छोटे बेटे औरभ (12) के साथ रहती थीं। तीन बेटियां वंशिका (20), रितिका (19) और अर्पिता (16) शहर के विवेक नगर में किराये पर कमरा लेकर रहती हैं। रितिका और वंशिका बाबागंज स्थित शाॅपिंग माल में नौकरी करती हैं और अर्पिता कंप्यूटर की पढ़ाई कर रही है।
दिनेश की भतीजी विनीता मौर्या ने बताया कि घर के पीछे निर्माणाधीन मकान की शटरिंग का काम चल रहा था। सोमवार की सुबह करीब 10 बजे शटरिंग मिस्त्री राम सिंह सरोज काम करने पहुंचे थे। आवाज देने पर जब कोई जवाब नहीं मिला तो वह कमरे की ओर गए। वहां अलग-अलग चारपाई पर चाची व उनके बेटे का शव पड़ा था।
विज्ञापन

शोर मचाने पर ग्रामीण जुट गए। कुछ ही देर में थानाध्यक्ष अभिषेक सिरोही पहुंचे और मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। इसी बीच तीनों बेटियां भी घर पहुंचीं। मां व भाई का शव देख तीनों बेसुध हो गईं। उन्होंने पड़ोसी राजकुमार मौर्या पर हत्या का आरोप लगाया है।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद सीओ सिटी प्रशांत राज हुड्डा को छानबीन का निर्देश दिया। इस दौरान सदर विधायक राजेंद्र मौर्य भी पीड़ित परिजनों को ढांढ़स बंधाते रहे। पुलिस के अनुसार किसी भारी चीज से महिला व उसके बेटे के सिर पर प्रहार किया गया है। इसके बाद सिर कूंचा गया। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।
............

वर्जन
भूमि विवाद में मां-बेटे की हत्या की आशंका जताई जा रही है। परिवार के लोगों ने गांव और पड़ोस के जिन लोगों के नाम बताए हैं, उन्हें जल्द हिरासत में लिया जाएगा। यह भी देखा जाएगा कि कहीं कोई बाहरी व्यक्ति विवाद की आड़ में इस घटना को अंजाम तो नहीं दे गया। - दीपक भूकर, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें