फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में 10 हजार से अधिक के बकाएदारों की गुल होगी बत्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली का बिल दबाकर बैठे शहर के बकाएदारों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू हो गई है। शहर में दस हजार रुपये से अधिक के बकाएदारों की जल्द ही बिजली गुल होगी। उनके खिलाफ अभियान चलाने के लिए टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही अभियान चलेगा।
विज्ञापन

शहर में चार विद्युत उपकेंद्र हैं। दहिलामऊ, बाबाबगंज, रूपापुर व कादीपुर। इसके तहत कुल 27 हजार 300 उपभोक्ता हैं। विभाग बकाए बिल की वसूली को लेकर अभियान चला रहा है। बकाएदारों की सहूलियत के लिए मार्च महीने मेें सरचार्ज माफी योजना लाई गई, मगर छूट के बाद भी उन्होंने बिल जमा करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई।
बिल वसूली को लेकर विभागीय टीमों ने छापेमारी भी की, मगर इसके बाद भी सफलता हासिल नहीं हो सकी। शहर में करीब 33 करोड़ रुपये बिल बकाएदार दबाकर बैठे हैं। 5400 बकाएदार ऐसे हैं जिन पर दस हजार से अधिक का बकाया है। इसमें 1200 ऐसे हैं जो 50 हजार से अधिक के बकाएदार हैं।
विज्ञापन

विभाग अब बकाएदारों से बिल वसूलने के लिए सख्त रुख अख्तियार करने जा रहा है। 10 हजार से अधिक के बकाएदारों के घरों की बत्ती गुल कर दी जाएगी। एसडीओ बाबागंज अजीत कुमार यादव ने बताया कि बिल न जमा करने वालों के घरों की लाइन काट दी जाएगी।
1200 बकाएदारों के खिलाफ जारी होगी आरसी
एसडीओ बाबागंज अजीत यादव ने बताया कि शहर में 1200 बड़े बकाएदारों के खिलाफ जल्द ही आरसी जारी होगी। यह सभी 50 हजार से अधिक के बकाएदार हैं। बिल जमा करने के लिए कई बार नोटिस भेजा गया, लेकिन वह आगे नहीं आ रहे हैं। अब विभाग इनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में है।
विज्ञापन

एक नजर शहर के बकाएदारों पर
पंजीकृत उपभोक्ता 27300
बकाएदारों की संख्या 5400
कुल बकाया बिल 33 करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें