फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता बनना नैतिक जिम्मेदारी : डीएम

विज्ञापन
कुंडा के सरयू इंटर कालेज में रैली के लिए जुटी छात्राएं। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
प्रतापगढ़। जिलेभर में शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस धूमधाम से मनाया गया। जीआईसी से निकली रैली हादीहाल पहुंची, जहां समाजसेवियों, बच्चों को सम्मानित करने के साथ ही डीएम मार्कण्डेय शाही ने मतदाताओं के अधिकार पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एक जनवरी को 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं की यह नैतिक जिम्मेदारी हैं कि वह बूथ तक जाएं और मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाएं। मतदान करना हर नागरिकों का अधिकार है।
विज्ञापन

शनिवार को जीआईसी से राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निकली रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के साथ ही शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। डीएम की अगुवाई में निकली जागरूकता रैली का फीता काटकर एवं गुब्बारा उड़ाकर शुभारंभ किया गया। चौक-घंटाघर होते हुए रैली हादीहाल पहुंची। जहां कार्यक्रम का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई गई। सरस्वती पूजन से प्रारंभ हुए कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एडीएम शत्रोहन वैश्य, प्रभारी एसडीएम सदर मोहनलाल गुप्ता, ईओ मुदित सिंह, समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य को प्रशस्ति पत्र देने के साथ बालिकाओं को सम्मानित किया गया। एडीएम शत्रोहन वैश्य ने कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान को जन-जन का अभियान बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। लोग अपना नाम शामिल करा सकते हैं। इस मौके पर डीआईओएस सर्वदानंद, तहसीलदार मनीष कुमार, डॉ. विंध्याचल सिंह, गरिमा श्रीवास्तव, राजकुमार सिंह, प्रमोद कुमार तिवारी, आजाद अहमद प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
एमडीपीजी कॉलेज से निकली रैली
एमडीपीजी कॉलेज में शनिवार को गंगा यात्रा और राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली गई। एनएसएस के प्रभारी शैलेंद्र मिश्र ने निर्भय होकर मतदान करने तथा अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। निर्मल गंगा यात्रा अभियान के अंतर्गत स्वच्छ गंगा, साफ गंगा का सकंल्प दिलाया गया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अरुण कुमार श्रीवास्तव, महिला शाखा की प्रभारी डा.अमिता मिश्रा, किरण मिश्रा, अरविंद मिश्र, डॉ. सीएन पांडेय, डॉ. डीके पांडेय, डॉ. मनोज मिश्र, अरुण कुमार मिश्र, शैलेश पांडेय, डॉ. राजीव मालवीय आदि मौजूद रहे।

हादीहाल में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जागरूकता को शपथ लेते लोग।- फोटो : PRATAPGARH

एमडीपीजी कालेज से गंगा यात्रा जागरूकता रैली निकालते एनएसएस के छात्र छात्राएं।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें