फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माह ए रमजान: चांद का हुआ दीदार, पहला रोजा आज

Fri, 24 Mar 2023 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को माहे रमजान का चांद नजर आया। चांद दिखने के बाद से आज से मुस्लिम धर्मावलंबी के लोग पहला रोजा रखेंगे। मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में चहल पहल बढ़ गई है। बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही। नमाज ए ईशा के बाद लोगों ने बीस रकाअत तरावीह की नमाज अदा की।
विज्ञापन

माइनारटीज वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष मौलाना ताजदार अहमद ने कहा, पूरे ईमान के साथ रोजा रखें, कुरान की तिलावत करें। वहीं अल्लाह इस माह में लोगों की दुआएं कुबूल करते हैं, इसलिए देश में अमन शांति और तरक्की की दुआ करें।
शहर के फलमंडी, गल्लामंडी, पंजाबी मार्केट समेत अन्य हिस्सों में सेवंई, खजूर, टोपी, इत्र की खरीदारी भी होती रही। फलमंडी पर जाम की समस्या को देखते हुए पुलिस सतर्क रही। सिप्तैन रोड जामा मस्जिद, बेगमवार्ड मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों के आसपास नमाज की तैयारियां होती रहीं। कुंडा के बरई, कुंडा खास, परियावां, रानीगंज कस्बा, दीवानगंज, उड़ैयाडीह, सगरासुंदरपुर, डेरवा समेत अन्य स्थानों पर चहल पहल रही।
विज्ञापन

पड़ोसी के लिए करें इंतजाम: मौलाना अब्दुल्लाह
मौलाना अब्दुल्लाह ने बताया आगे कहा कि कुरान पाक की तिलावत, नमाज जितनी ज्यादा होगी, अल्लाह उतनी ज्यादा बरकत अता करते हुए गुनाहों की माफी देंगे। उन्होंने कहा कि आप रोजा रखते हैं तो आस-पास में देखे की आपका पड़ोसी भी रोजेदार है, तो उसके लिए सहरी और इफ्तार का इंतजाम जरूर करें।
बाजारों में बढ़ी रौनक, होती रही खरीदारी
मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में बृहस्पतिवार को खासी चहल-पहल देखने को मिली। शहर के सिप्तैन रोड, बेगमवार्ड, फलमंडी, खुशखुशवापुर, आजाद नगर आदि इलाकों में रमजान के पाक माह को लेकर भीड़ रही। मुस्लिम आबादी वाले इलाकों में देर रात तक रौनक देखने केे मिली। मुस्लिम समाज के लोगों ने सहरी और इफ्तार से जुड़ी सामग्री खजूर, सेवइयां, मौसमी फलों, अगरबत्ती, सूखे मेवे खरीदे।
13 घंटा 48 मिनट का रहेगा पहला रोजा
पाक रमजान माह की आमद के साथ ही बृहस्पतिवार को बाजारों में खासी चहल पहल रही। मुस्लिम परिवार की महिलाएं खरीदारी में जुटी हैं। सुबह से लेकर शाम तक बाजार गुलजार रहा। लोग खजूर, सेवंई, मेवे, सूत फेनी, सोनपापड़ी, खस्ता, नमकीन, टोस्ट समेत खाद्य पदार्थ खरीदते रहे। फल की दुकानों पर भीड़ दिखी।
सहरी व इफ्तार के लिए अपनी अपनी पसंद की वस्तुएं खरीदते रहे। इधर मस्जिदों में भी तरावीह के नमाज की तैयारी होती रही। नवरात्रि भी शुरू है रमजान भी आ गया। बाजार में भी इन दिनों गंगा जमुनी तहजीब नजर आ रही है। संवाद
एक तरफ नवरात्र का व्रत रखने को लोग फल नारियल चुनरी व्रत सामग्री का सामान खरीद रहे हैं, वहीं दूसरी ओर रोजा रखने वाले लोग अपनी जरूरत की वस्तुओं को लेने बाजार पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें