पृथ्वीगंज। समय पर बारिश न होने से क्षेत्र में धान की रोपाई शुरू नहीं हो पाई है। इससे किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। उनकी तैयार नर्सरी अब सूखने लगी है।
संसारपुर, राजापुर, घाटमपुर, संसारीपुर पूरनपुर, बकुलाही और बसीरपुर समेत आसपास के गांवों के किसान धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। जिन किसानों के पास सिंचाई के सीमित साधन हैं, उन्हें अधिक परेशानी हो रही है।
किसानों का कहना है कि अगर कुछ दिनों में अच्छी बारिश नहीं हुई तो धान की रोपाई में देरी होगी। इससे फसल की पैदावार प्रभावित होगी। किसान केशव तिवारी ने बताया कि धान की नर्सरी तैयार हो चुकी है लेकिन बारिश न होने से परेशानी बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा कि समय पर मानसून नहीं आने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। क्षेत्र के किसान खेती के लिए मानसून पर निर्भर हैं।