फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों ने बोला हमला तो जान बचाने के लिए दो लोग छत से कूदे

विज्ञापन
विज्ञापन
बंदरों ने बोला हमला, जान बचाने के लिए छत से कूद गए दो लोग
विज्ञापन

नगर कोतवाली के पूरे पितई गांव में बंदरों ने छत पर बैठे एक ही परिवार के तीन लोगों पर हमला बोल दिया। जान बचाने के चक्कर में दो लोग छत से कूद गए। इससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। वहीं एक महिला को बंदरों ने काटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। तीनों की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के पूरे पितई निवासी बचना देवी (70) शनिवार को अपने परिवार के सदस्यों के साथ छत पर बैठी थी। इसी बीच बंदरों का झुंड आ गया। झुंड में रहे एक बंदर का बच्चा छत से गिर गया। बंदरों ने समझा कि छत पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। इस पर बंदरों ने आतंक मचा दिया। उन्होंने छत पर बैठे तीन लोगों पर हमला बोल दिया। बचना देवी को काटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। बंदरों के हमले से बचने के लिए अजय कुमार (28) पुत्र भागीरथी और ननिहाल आया पट्टी कोतवाली के किठौली निवासी वीरेंद्र (32) पुत्र राजेश जान बचाने के चक्कर में छत से कूद गए। इससे दोनों के पैर टूट गए। महिला खून से लथपथ हो गई। शोर पर आसपास के लोग लाठी-डंडा लेकर दौड़े। तब जाकर बंदर भागे। तीनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि तीनों सीएमओ के ड्राइवर के परिवार के हैं। खबर मिलते ही सीएमओ एके श्रीवास्तव जिला अस्पताल पहुंच गए। तीनों लोगों का इलाज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें