फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहनगंज में पुस्तक विक्रेता के मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
नगर कोतवाली के मोहनगंज बाजार में दुकान में आग लगने से जली किताबें। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
अजगरा। नगर कोतवाली के मोहनगंज बाजार के करीब दिवाली की रात थोक पुस्तक विक्रेता के मकान व दुकान में भीषण आग लग गई। इससे लाखों के सामान जल गए। आग इतनी भीषण थी कि काबू पाने में 18 घंटे का समय लग गया। पांच टैंकरों की मदद से फायरब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया। घटना के चलते लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर करीब पांच घंटे जाम लगा रहा।
विज्ञापन

जेठवारा थाना क्षेत्र के डोमीपुर निवासी दशरथलाल केसरवानी पुत्र गोवर्धनलाल केसरवानी थोक पुस्तक विक्रेता हैं। उन्होंने अपने मकान में ही थोक कापी-किताब की दुकान खोल रखी है। दिवाली की रात घर में दीपक जलाने के बाद परिवार के लोग पड़ोसी के घर कार्यक्रम में चले गए। देर रात अचानक दुकान में आग लग गई। मकान के ऊपरी हिस्से से धुआं उठते देख आसपास के लोगों ने दशरथ को सूचना दी। इसके बाद मोहनगंज चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। आसपास के लोगों की भीड़ भी एकत्र होकर आग बुझाने का प्रयास करने लगी, लेकिन लपटें बढ़ती जा रही थीं। पुलिस लाइन के अलावा लालगंज से फायरब्रिगेड के पांच टैंकर मौके पर पहुंचकर आग बुझाने लगे। लोगों की भीड़ के चलते लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर जाम लग गया।
भीड़ के चलते आ रही दिक्कत को देखते हुए सीओ सिटी अभय पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। भीड़ को तितरबितर किया। करीब पांच घंटे बाद जाकर हाईवे पर आवागमन बहाल हो सका। फायरब्रिगेडकर्मी रातभर आग बुझाते रहे। दूसरे दिन रविवार को पौने तीन बजे आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका। तब तक पुस्तकों के साथ ही स्टेशनरी और गृहस्थी के सामान जलकर राख हो चुके थे। दस ट्रैक्टर मलबा निकाला गया।
विज्ञापन

आग की लपटें देख पड़ोसियों ने खाली कर दिए मकान
डोमीपुर निवासी दशरथलाल केसरवानी के मकान से उठ रहीं आग की लपटों को देखकर आसपास के रहने वाले लोग भी भयभीत हो उठे। लोग अपने घरों से जरूरी सामान निकालने में जुट गए। परिवार के सभी सदस्य बाहर आ गए। फायरब्रिगेड के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।
सुखपालनगर में कराई गई टैंकर में पानी भरने की व्यवस्था
शहर व लालगंज से फायरब्रिगेड कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए। टैंकर में पानी लेने के लिए कर्मचारियों को पुलिस लाइन आना पड़ रहा था। जिससे विलंब होता देख सीओ सिटी अभय पांडेय ने सुखपालनगर पहुंचकर टैंकरों में पानी भरने की व्यवस्था कराई।

नगर कोतवाली के मोहनगंज बाजार बुक डिपो में लगी आग बुझाते दमकलकर्मी।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें