फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चों ने मोहा मन

Sun, 15 Mar 2015 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। शहर के अष्टभुजानगर स्थित प्रभात एकेडमी का 22वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन अपर जिला सत्र न्यायाधीश देवेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रदीप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विशिष्ट अतिथि एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि यह विद्यालय शैक्षणिक गतिविधियों के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। पूर्व मंत्री बृजेश शर्मा ने कहा कि विद्यालय निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और यह बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा तत्पर रहता है।

कार्यक्रम में सरस्वती वंदना अदिति गुप्ता, जान्हवी और स्वागत गीत शांभवी, अनन्या, ऐश्वर्या, सुप्रिया, ईशा, रंजना, उदिशा, दीक्षा ने प्रस्ततु किया। इसके बाद बच्चों ने होली गीत, मराठी गीत, कौव्वाली के साथ अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम ने लोगों का मन मोह लिया। अंत में प्रबंधक प्रभात शर्मा ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक तारिक मोहम्मद, सीओ सिटी एमपी सलोनिया, अपर सत्र न्यायाधीश मैहर, मध्य प्रदेश एसके शर्मा, डॉ. वीपी सिंह, राकेश सिंह, धर्मवीर सिंह, रविप्रताप सिंह, गिरधारी सिंह, सुरेंद्र शर्मा, अतुल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें