फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी कायर और कमजोर प्रधानमंत्री : प्रियंका 

Thu, 09 May 2019 11:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
प्लाजा पैलेस में आयोजित जनसभा में बोलतीं प्रियंका गांधी। - फोटो : pratapgarh
विज्ञापन
प्रतापगढ़ में पहली बार चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के भीतर राजनीतिक शक्ति नहीं है।
विज्ञापन


वह बड़े प्रचार करते हैं, लाखों की मीटिंग करते हैं। भीड़ जुटाकर खुद को शक्तिशाली और बड़ा दिखाते हैं, लेकिन इनके जैसा कायर और कमजोर प्रधानमंत्री मैंने अपनी जिंदगी में नहीं देखा। बड़े प्रचार और टीवी पर दिखावा करने से राजनीतिक शक्ति नहीं आती। उनके अंदर जनता की बात जानने, समस्या सुनने, अपनी आलोचना और विपक्षियों की बात सुनने की शक्ति नहीं है। 

प्रियंका ने कहा कि यह किसी सवाल का जवाब नहीं देते। यह जवाब देना ही नहीं जानते। यह धोखा देते हैं छिपते हैं। मोदी प्रधानमंत्री हैं। शक्तिशाली हैं तो इतनी शक्ति लेकर लोगों की समस्याएं क्यों नहीं सुलझा रहे हैं। कभी अतीत की बातें करने लगते हैं तो कभी पाकिस्तान की।
विज्ञापन


ये नहीं बताते कि पांच साल में किया क्या। इनको अहंकार है और लोकतंत्र किसी एक अहंकारी के भरोसे नहीं चल सकता। कांग्रेस पार्टी और उसके नेता लोगों के सामने संस्कार लेकर आते हैं। कांग्रेस का हर नेता मानता है कि उसे जनता ने खड़ा किया है। लोकतंत्र में जनता ही बड़ी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें