फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: अयोध्या की तर्ज पर विकसित होगा मॉडल जंक्शन

Sat, 25 Nov 2023 08:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मॉडल जंक्शन को सुविधायुक्त बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए नए साल में निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा। रेल विभाग ने इसका नक्शा भेज दिया है। विभाग ने इसे अयोध्या जंक्शन के तर्ज पर विकसित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ जंक्शन को विस्तारित करने के लिए केंद्र सरकार ने 32 करोड़ 26 लाख का बजट जारी किया है। इसमें अयोध्या जंक्शन की तर्ज पर दो मुख्य द्वार होंगे साथ ही सर्कुलेटिंग एरिया, पार्क, नया भवन और रेलवे कॉलोनी विकसित की जाएगी। जर्जर हो चुके टिकट घर को तोड़कर नया भवन बनेगा। एक फुट ओवरब्रिज बनेगा, जिसमें स्वचालित सीढ़ी लगी होंगी। लखनऊ की एक कार्यदायी संस्था को भवन निर्माण की जिम्मेदारी मिली है। स्टेशन अधीक्षक शमीम अहमद ने बताया कि बजट मिल गया है। कार्यदायी संस्था का भी चयन हो गया है। 2024 में निर्माण कार्य शुरू होगा, जो 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें