फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह ब्लाकों के 113 गांवों में मनरेगा के कार्यों की होगी जांच

विज्ञापन
manrega
विज्ञापन
गांवों में हुए मनरेगा कार्यों की जांच जल्द ही शुरू होगी। जिले के छह ब्लाकों के 113 गांवों में विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी कार्यों की जांच करेंगे। गांवों की सूची तैयार कर जांच के लिए टीमें गठित गठित कर ली गई हैं।
विज्ञापन

जिले में वित्तीय वर्ष 2019-20 में मनरेगा के तहत गांवों में कच्चे व पक्के काम कराए जा रहे हैं। जिले के छह ब्लाकों में नाली, खंडजा, चकरोड, इंटरलॉकिंग आदि का काम पूरा हो चुका है। बाबागंज, कुंडा, रामपुर संग्रामगढ़, कालाकांकर, गौरा विकास खंड के 113 गांवों में कार्य हुए हैं। ग्राम पंचायतों में श्रम एवं सामग्री के सापेक्ष भुगतान भी हो चुका है। अब विभाग गांवों में हुए कार्यों की पड़ताल करेगा। मानक के अनुरूप कार्य हुए हैं या नहीं।
कार्ययोजना के अनुरूप निर्धारित सामग्री खर्च की गई है या नहीं, इन सभी बिंदुओं पर जांच होगी। इसके लिए छह ब्लाकों के 113 गांवों में जिलास्तरीय अधिकारियों की कुल 17 टीमें गठित की गई हैं। यह गांव-गांव भ्रमण कर कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगी। सीडीओ धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि छह ब्लाकों के गांवों की सूची तैयार की गई है। कार्यों की जांच के लिए अधिकारियों की टीमें भी गठित हैं।
विज्ञापन

15 दिन के भीतर देनी होगी रिपोर्ट
कालाकांकर, गौरा, कुुंडा, रामपुर संग्रामगढ़ सहित सभी छह ब्लाकों में हुए कार्यों की जांच 15 दिन के भीतर करनी होगी। अधिकारियों की टीम अपनी सत्यापन आख्या तैयार कर उपायुक्त श्रम रोजगार के कार्यालय में उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें