फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक विभेद करने वाला असामाजिक कृत्य बंद करे प्रशासन

विज्ञापन
कुंडा के बाबूगंज कार्यालय पर राजा उदय प्रताप पर दर्ज मुकदमें का विरोध करते जनप्रतिनिधि। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
पूर्व मंत्री राजाभैया के पिता उदय प्रताप पर दर्ज मुकदमे के विरोध में बाबूगंज जनसत्ता दल के कार्यालय पर जनप्रतिनिधियों ने विरोध दर्ज कराया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर यादव ने कहा कि प्रशासन का इस तरह का मुकदमा दर्ज कराना धार्मिक भावनाओं को और भड़काना है। पिछली सरकार में भंडारा और मोहर्रम दोनों ही शांतिपूर्ण ढंग से निपटाए गए थे। उस समय न तो कोई धार्मिक वैमनस्यता हुई और न ही कोई विवाद सामने आया।
विज्ञापन

बैठक में बाबागंज विधायक विनोद सरोज ने कहा कि अब तक सभी धर्म, संप्रदाय के लोगों में आपसी सौहार्द्र बना रहा। इस बार ऐसा प्रतीत होता है कि प्रशासन किसी अघोषित एजेंडे के अधीन ऐसा मुकदमा, जो न्यायालय में क्षण मात्र भी न टिक सके, कायम कराकर सौहार्द बिगाड़ने का काम कर रहा है। उदय प्रताप सिंह निरंतर सामाजिक कार्यों में लगे रहते हैं।
दूर-दूर तक उनका राजनीति से सरोकार नहीं है। इसके बाद प्रशासन उनका उत्पीडन करने में लगा है। इस प्रकार के धार्मिक विभेद करने वाले असामाजिक कृत्य को तत्काल बंद किया जाना चाहिए। बैठक में कहा गया कि यदि फर्जी मुकदमा अविलंब समाप्त नहीं हुआ तो शीघ्र ही लोकतांत्रिक और चरणबद्ध ढंग से प्रशासन के विरुद्ध व्यापक विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में प्रमुख कालाकांकर बीएन सिंह, कुंडा संतोष सिंह, बाबागंज पंकज सिंह, बिहार अनुभव यादव, जिला पंचायत सदस्य बबलू सिंह, प्रफुल्ल कुमार सिंह, सीताराम सरोज, इंद्र कुमार सरोज, चेयरमैन मानिकपुर अबू जैद गुड्डू, सत्येंद्र सिंह, शालवेंद्र प्रताप सिंह, रंगबहादुर सिंह, बऊवा तिवारी, ध्यानी सिंह, अखिलेश प्रजापति, आनंद देव पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें