विकासखंड गौरा में बीते शनिवार को लगी चौपाल में अव्यवस्था और लापरवाही मिलने पर मनरेगा लोकपाल ने चार अधिकारियों के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में लिखित स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।
विकासखंड गौरा के पूरे राम सहाय में छह जुलाई को मनरेगा शिकायतों के निस्तारण के लिए चौपाल लगाई गई थी। जिसमें माइक और लाउडस्पीकर की व्यवस्था नहीं की गई। सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही पंचायत भवन पर आवश्यक अभिलेख भी उपलब्ध नहीं थे। जिसकी शिकायत संयुक्त कार्यक्रम समन्वयक एवं उपायुक्त श्रम रोजगार ने मनरेगा लोकपाल से की थी। जांच में अव्यवस्था और लापरवाही मिलने पर मनरेगा लोकपाल समाज शेखर प्राण ने गौरा मनरेगा के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, तकनीकी सहायक पूरे राम सहाय, बीडीओ एवं कार्यक्रम अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 10 जुलाई तक स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। साथ 16 जुलाई को होने वाली आगामी बैठक में व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।