फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य के घर रात में धावा बोलकर की गई हवाई फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य के घर पर रात में धावा बोलकर हवाई फायरिंग की गई। इस दौरान लोग जुटे तो हमलावर भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना क्षेत्र के रामदास पट्टी गांव में लगभग एक पखवारे से ग्रामीण कोटेदार की जांच कराने के चक्कर में पड़े हैं। दो दिन पहले जांच के लिए तहसीलदार रामजनम यादव व आपूर्ति निरीक्षक राज यादव गांव पहुंचे थे। इस दौरान गांव के लोगों व कोटेदार के बीच कहासुनी के साथ ही गाली गलौज होने लगी थी। इसकी शिकायत भी थाने में की गई थी। कोटेदार रामदुलारे गांव के ही जिलापंचायत सदस्य चंद्रकली पत्नी जगदेव के समर्थक हैं। शनिवार की रात जिला पंचायत सदस्या चंद्रकली के घर पर कुछ लोगों ने धावा बोल दिया।
विज्ञापन

इस दौरान तीन राउंड हवाई फायरिंग की गई। शोर शराबे पर गांव के लोग उठे तो हमलावर भाग निकले। सूचना पर रात में एसओ रविंद्र सिंह व एसआई प्रकाश नारायण यादव मौके पर पहुंचे। पूर्व प्रधान व जिला पंचायत सदस्य के पति जगदेव की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध घर पर धावा बोलने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष बाघराय रविंद्र सिंह यादव ने फायरिंग से इंकार किया है। उन्होंने दोनों पक्षों में कोटे के राशन वितरण में अनियमितता को लेकर विवाद होने की बात बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें