विधान परिषद सदस्य चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन का आखिरी दिन है। विकास भवन पहुंचकर एमएलसी प्रत्याशी नामांकन करेंगे। सोमवार को भाजपा से पूर्व विधायक हरिप्रताप सिंह नामांकन करेंगे। नामांकन का आखिरी दिन होने के कारण सोमवार को जिला प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ेेगी।
विधान परिषद सदस्य पद के लिए नामांकन की अंतिम तिथि पहले 19 मार्च घोषित की गई थी, मगर 19 मार्च को सार्वजनिक अवकाश व 20 मार्च को रविवार होने की वजह से चुनाव आयोग ने आखिरी तिथि बढ़ाकर 21 मार्च कर दी। सोमवार को सुबह 11 से अपराह्न तीन बजे तक होने वाले नामांकन में प्रत्याशियों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
22 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 24 मार्च को नाम वापस लिए जा सकेंगे। नौ अप्रैल को मतदान और 12 अप्रैल को मतगणना होगी। सोमवार को भाजपा के एमएलसी प्रत्याशी पूर्व विधायक हरिप्रताप सिंह नामांकन करेंगे। रविवार को भाजपा के पदाधिकारी इसकी तैयारियों में जुटे रहे।