फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: विधायक सदर की कार ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के संडवा दुबान के समीप अनियंत्रित सदर विधायक की फाच्र्यूनर कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दिया। हादसे में घायल दोनों युवकों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। दोनों चचेरे भाई सोमवार को पूना जाने की तैयारी में निकले थे।
विज्ञापन

लीलापुर थाना क्षेत्र के बैरीशाल गांव निवासी रामू कोरी (35) अपने चचेरे भाई रिंकू कोरी (30) के साथ बाइक से सुबह करीब दस बजे बाल कटवाने साहबगंज बाजार आया था। संडवा दुबान के पास आरएसएस कैंप से लौट रही सदर विधायक राजेंद्र मौर्य की कार का टायर फट गया। जिससे कार अनियंत्रित हो गई। बेकाबू हुई कार ने संडवा दुबान के पास ही बाइक में टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक सवार दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। सूचना मिलने पर परिजन भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। वहीं विधायक के बेटे आशीष घायलों से मिलने मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्हें हर संभव दिए जाने का आश्वासन दिया। हादसे के दौरान कार पर विधायक नहीं बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें