फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के जन्मदिवस पर विधायक ने बांटे फल

Wed, 06 Jun 2018 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम के जन्मदिन पर रानीगंज विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने मां हर-हर गंगे सेवा ट्रस्ट के सौजन्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीगंज में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुखद जीवन एवं दीर्घायु होने की कामना की। इसके बाद विश्व पर्यावरण दिवस पर केंद्रीय कार्यालय बभनमई में हरित स्वच्छ एवं स्वस्थ्य  पर्यावरण की दृष्टि से पौधरोपण किया।  
विज्ञापन


गोष्ठी में लोगों ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के कुशल मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनेगा। जब से योगी के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बनी है तब से अपराध एवं भ्रष्टाचार पर नियंत्रण हुआ है। ऋण मोचन, गन्ना के बकाए का भुगतान कर किसानों की के लिए धरातल पर कार्य किया गया। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संवेदनाओं से परिपूर्ण ऐसे जननायक के सफल सुखद एवं दीर्घायु की कामना की।

इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बद्री गुप्ता, शिवगढ़, जिला पंचायत सदस्य लल्लन परिहार, सीएचसी अधीक्षक सीपी शर्मा, मीडिया प्रभारी ललित तिवारी, आनंद सोनी, अंगद मौर्या, विक्रम सिंह, राजन चौबे, प्रमोद दुबे, प्रदीप सिंह, अविनाश मिश्र, सुनील मौर्या, जीतलाल पटेल, शक्ति गुप्ता, रमेश पाल, अनुज पांडेय, अनिल विश्वकर्मा, हरिकेश मौर्या, नंदलाल शर्मा, सौरभ तिवारी इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन


संसदीय कार्यालय पर धूमधाम से मना सीएम का जन्मदिन  
शिवाजीपुरम कटरा स्थित सांसद हरिवंश सिंह के कार्यालय पर मंगलवार को उनके निजी सचिव और अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर लोगों को मिठाइयां वितरित की और पौधरोपण भी किया। राघवेंद्र सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई गाथा लिख रहा है। इस मौके पर मंगल पांडेय, नरेंद्र दूबे, बच्चा सिंह, अवनीश सिंह, प्रमोद शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।

सीएम के दीर्घायु होने के लिए हवन, भंडारा  
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर उनके दीर्घायु होने के लिए हिंदू युवा वाहिनी की तरफ से हवन किया गया। इसके बाद आयोजित भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। राहगीरों के लिए प्याऊ की व्यस्था की गई।  

तुलसी सदन हदी हाल के सामने हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष अनुराग सिंह के नेतृत्व में सीएम की लंबी उम्र के लिए हवन-पूजन किया गया। इसमें भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर महामंत्री भीम, राजकुमार, सुधीर, राहुल, विकास आदि मौजूद रहे। बेल्हादेवी धाम में हुए कार्यक्रम में 11 किग्रा लड्डू बांटने के साथ ही 51 पौधे लगाए गए। काशी प्रांत की मंत्री नीलम हिंद ने मुख्यमंत्री के लंबी उम्र की कामना की।  

मंडल प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि सीएम का कार्य बेहद सराहनीय है। जिला सह प्रभारी बालेश कुमार सिंह ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए यह आवश्यक है कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाएं। इस मौके पर राजा पंडा, राम शरण मिश्र, रिंकू मिश्रा, तेजपाल यादव, एश्वर्य सिंह, सुरेंद्र कुमार, प्रशांत हिंद, सुनील पांडेय आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें