फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: टॉफी-चाकलेट में मिलाकर खिलाई उत्तेजक दवाएं, किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
कंधई की रहने वाली एक किशोरी को टॉफी-चाकलेट में उत्तेजक दवाएं खिलाई गईं। फिर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। तबीयत बिगड़ने पर घर वालों की घटना की जानकारी हुई। पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता का कहना है कि गांव का एक दबंग युवक का उसके घर आना-जाना था। करीब छह माह पहले उसकी पंद्रह वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर टॉफी-चाकलेट देने लगा। इसी बहाने उसे सेक्सवर्धक दवाएं भी दी। मौका पाकर उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाया। कुछ दिन पहले उसकी तबीयत खराब हो गई तो वह उसे चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने उत्तेजक दवाओं के सेवन से उसकी किडनी प्रभावित होने की जानकारी दी।
पूछताछ के बाद किशोरी ने हकीकत बयां की। लेकिन लोक लाज के भय से परिजन खामोश रहे। 11 अगस्त को फिर जबरन किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर युवक ने जान से मारने की धमकी दी। कहा कि उसके ऊपर पहले ही कई मुकदमे हैं। शुक्रवार को तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने देवा पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि शनिवार दोपहर में उसे पकड़ लिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी को सेक्सवर्धक दवाएं खिलाकर आबरू लूटने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
मनोज रघुवंशी, सीओ पट्टी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें