फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजियापुर में 5 करोड़ की लागत से बनेगा मिनी स्टेडियम

विज्ञापन
mini stadium
विज्ञापन
नजियापुर में 5 करोड़ की लागत से बनेगा मिनी स्टेडियम
विज्ञापन

दो हेक्टेअर जमीन में होगा निर्माण, ग्रामीण अभियंत्र विभाग को मिली जिम्मेदारी
गांव की प्रतिभाओं को मिलेगा मौका, हुनर तराशेंगे कोच
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। युवा खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है। रानीगंज के नजियापुर गांव में 5 करोड़ की लागत से मिनी स्टेडियम का निर्माण होगा। इसके लिए जमीन भी चिह्नित कर ली गई है। विभाग की मानें तो यहां कबड्डी, क्रिकेट, वॉलीबाल सहित कई खेलों की सुविधा मिलेगी।
जिले में महज एक स्टेडियम शहर में है। यहां शहर के युवा खिलाड़ियों की भीड़ रहती है। ग्राउंड भी खेलों के मुताबिक अपर्याप्त है। शहर के खिलाड़ियों से ही रजिस्ट्रेशन फुल हो जाता है। इससे गांवों की खेल प्रतिभाओं को मौका नहीं मिल पाता है। इससे खिलाड़ियों को निराश होना पड़ता था। रानीगंज क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों के सामने भी यही समस्या आड़े आती थी। लंबी दूरी होने के नाते वह मुख्यालय नहीं आ पाते थे। मगर अब क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभाओं को संवारने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। वह गांव में ही रहकर कुशल प्रशिक्षक द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। क्षेेत्रीय विधायक धीरज ओझा के प्रयास से मुख्यमंत्री की विशेष घोषणा के तहत क्षेत्र के नाजियापुर में मिनी स्टेडियम स्वीकृत हुआ है। इसके लिए 5 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ है। प्रशासन की ओर से जमीन भी चिह्नित कर ली गई है। उसकी मैपिंग और नापजोख का काम पूरा हो चुका है। 1.795 एकड़ जमीन में मिनी स्टेडियम का निर्माण होगा। जिसमें वॉलीबाल, क्रिकेट, कबड्डी, कुश्ती, हाकी सहित अन्य खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। विशेष कोच की भी व्यवस्था की जाएगी। खिलाड़ियों को उपकरण भी मुहैया कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नजियापुर में जल्द ही स्टेडियम का निर्माण शुरू होगा। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को दी गई है।
अरुण कुमार सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी
मिनी स्टेडियम के निर्माण से गांव की खेल प्रतिभाओं को भी आगे बढने का मौका मिलेगा। मिनी स्टेडियम में जिला स्टेडियम जैसी व्यवस्थाएं होती हैं, बस जमीन कम होती है।
केपी सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें